संभल, अप्रैल 18 -- क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा निवासी खेमपाल पुत्र लेखराज का गांव से बाहर सात बीघा का खेत है। जिसमें गेहूं की फसल खड़ी थी। शुक्रवार दोपहर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंसन लाइन में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। खेत में आग की लपटे उठती देख आस पास के लोगों मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर खेत स्वामी मौके पर पहुंच गया। किसान की डेढ बीघा फसल जलकर राख हो गई। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन से 10 बीघा गेहूं की फसल हुई राख यह भी पढ़ें- एचटी लाइन की चिंगारी ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी यह भी पढ़ें- 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.