बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता आक्रोशित
गिरडीह, जून 18 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी, बढ़ते तापमान और उमस भरे मौसम के बीच क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है। ग्रामीण जहां एक ओर मानसून का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली की आंख-मिचौली ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है। स्थिति यह है कि बिजली कुछ मिनटों के लिए आती है और फिर घंटों तक गायब रहती है। जब आपूर्ति होती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे तक ठीक से नहीं घूम पाते, जिससे लोगों को गर्मी से राहत पाना मुश्किल हो गया है। झारखंडधाम, करीहारी और चुंगलखार फीडर से जुड़े गांवों में लगभग एक जैसी स्थिति बनी हुई है। बार-बार बिजली कटने से घरेलू कामकाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से न तो समय पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.