बिजली की मांग रिकार्ड 25 हजार मेगावाट पार
सोनभद्र, अप्रैल 17 -- अनपरा,संवाददाता। पारे में अचानक वृद्धि का असर प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर भारी पड़ा है। अप्रैल में ही बिजली की पीक डिमाण्ड गुरुवार देर रात्रि में पहली बार 25018 मेगावाट के पार पहुंच गयी है। इस बीच अनपरा बिजलीघर की पांच सौ मेगावाट क्षमता की पांचवी इकाई से गुरुवार शाम 17:04 बजे उत्पादन ठप हो जाने से मुश्किलें और बढ़ गयी। इलेक्ट्रिक फाल्ट को इकाई बंद होने की वजह सिस्टम कंट्रोल ने बतायी है। एसी-कूलर की खपत बढ़ने से पहली बार किसी भी दिन में बिजली खपत 477 मियू से भी अधिक पहुंच गयी। हालात सम्भालने के लिए सिस्टम कंट्रोल ने महंगी बिजली देने वाली रिजर्वशटडाउन पर बंद सभी इकाइयों चालू करवा दिया है लेकिन हालात सम्भालने के लिए एनर्जी एक्सचेंज से बिजली लेनी पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.