सोनभद्र, अगस्त 11 -- अनपरा,संवाददाता। उमस भरी गर्मी से प्रदेश में बिजली की मांग एक बार फिर 30116 मेगावाट के पार पहुंच गयी है। मानसून की बेरूखी के कारण बीते 24 घंटे के दौरान रोजाना बिजली खपत भी 606 मियू से अधिक हो गयी है। ओबरा, हरदुआगंज समेत 2588 मेगावाट की कुल आधा दर्जन इकाइयां बंद होने से मुश्किलें और भी बढ़ गयी। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक ओबरा की 200 मेगावाट की दसवीं,12वीं और 660 मेगावाट की 14वीं इकाइयां,हरदुआगंज की 250 मेगावाट नौंवी तथा अनपरा सी की 600 मेगावाट की पहली इकाइयां तकनीकी कारणों से बंद होने के कारण आपात कटौती करनी पड़ी। रिहन्द जलाशय का जलस्तर बीते साल से 18.7 फीट कम होने पर भी सोमवार को रिहन्द -ओबरा जलविद्युत गृहों की इकाइयां चलवा कर लगभग1.6 मिलियन यूनिट बिजली पीक आवर्स में लेनी पड़ी। दो दिन के भीतर अनपरा सी की इकाई चालू होने...