बिजली की मांग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 962 मेगावाट के साथ चौथे नंबर पर जनपद
बुलंदशहर, मई 25 -- आसमान से बरसती आग और नौतपा के प्रचंड प्रहार के बीच जिले में बिजली की खपत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। पावर कॉरपोरेशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 मई को जिले में बिजली की अधिकतम मांग 962 मेगावाट के आंकड़े तक जा पहुंची। मेरठ में बुलंदशहर बिजली की खपत में चौथे नंबर पर दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी के कारण घरों और दफ्तरों में लगातार चल रहे एसी, कूलर और पंखों की वजह से डिमांड का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। जिससे बिजली की डिमांड बढ़ रही है। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भी बिजली की इस डिमांड से हैरान हैं। महज 10 दिन पहले 14 मई को जिले में बिजली की अधिकतम मांग 838 मेगावाट रिकॉर्ड की गई थी। इसके बाद जैसे ही पारे ने रफ्तार पकड़ी, लोड बढ़ता चला गया। 23 मई को यह मांग बढ़कर 957 मेगावाट हुई और अगले ही दिन 24 मई को 962 मेगावाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.