सोनभद्र, मार्च 14 -- बभनी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के विभिन्न टोलो में आज तक बिजली नहीं पहुंचने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे नाराज होकर ग्राम पंचायत डूभा के गौहान टोला के ग्रामीणों ने शनिवार को भाकपा के सहसचिव देव कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से विद्युतीकरण कराये जाने की मांग की है। विकास खंड बभनी के ग्राम पंचायत डूबा के गौहान बस्ती के अगरिया टोला मे आज भी लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। गौहान टोला के 30 से 35 घरों के ग्रामीण आज भी इस डिजिटल युग में अंधेरे में जीवन यापन करने को विवश है। टोले में न तो बिजली के खंभे लगाए गए हैं और न ही तार बिछाया गया है। शाम होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता है, जिससे ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.