गौरीगंज, अप्रैल 14 -- अमेठी, संवाददाता। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ रही है। उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति मुहैया कराने के उद्देश्य से विद्युत महकमा तैयारियों में जुट गया है। ओवरलोडिंग व ट्रिपिंग आदि समस्याओं से निजात दिलाने के लिए कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को हटाकर उच्च क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर स्थापित किये जा रहे हैं। जिले में छोटे बड़े मिलाकर लगभग 25 हजार ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं। भीषण गर्मी व उमस के मौसम में अचानक बिजली की मांग बढ़ जाती है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो गर्मी के दौरान एयर कंडीशनर, कूलर व सिंचाई के लिए विद्युत पंप के ज्यादा उपयोग के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ जाता है। जिसके चलते ट्रिपिंग की समस्या तो आती ही है, साथ ही बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की घटनायें भी सामने आती हैं। विभ...