चंदौली, मई 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण उपकेंद्र से जुड़े गांवों में रात में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है और लोग ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। गुरुवार को अमावल सहित अन्य गांव के नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। रात्रि में बिजली की मनमानी कटौती पर रोक लगाये जाने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, किया प्रदर्शनबिजली सप्लाई और शिकायतें सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से कुल पांच फीडर सकलडीहा सेकेंड, कुछमन, नोनार, कमालपुर और चहनिया संचालित होते हैं। इन फीडरों से सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी को बिजली मिलती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो सप्ताह से रात में बिजली की अनियमित कटौती की जा रही है। जबकि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में...