लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारी ने उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग पलिया से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सम्पूर्णानगर से लेकर टाटरगंज तक 11 हजार की जर्जर तारों को बदला जाना, खजुरिया में सब स्टेशन की व्यवस्था किया जाना व किसानों को गेहूं सिंचाई के लिए रात के बजाय दिन में कम से कम 8 घंटे की बिजली की सप्लाई की व्यवस्था सहित सम्पूर्णानगर से टाटरगंज के बीच में लाइनमैनो की संख्या बढ़ाई जाने की मांग रखी है। ताकि उपभोक्ताओं को समस्या का सामना न करना पड़े व उपभोक्ताओं के घर पर हर महीने रीडिंग चेक कर बिल के बारे में जानकारी दें, ताकि बड़ी रकम के बजाय महीने महीने उपभोक्ता बिजली का बिल जमा कर सके। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार, ब्लॉक युवा अध्यक्ष नवजोत सिंह, संतोष कुमार, रमेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.