कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति दिनोंदिन बदत्तर होती जा रही है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। गर्मी के शुरुआत में ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता अनियमित और कटौती भरी बिजली आपूर्ति से जूझ रहे हैं। रविवार के अलावा सोमवार को भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो दिनों से उन्हें राहत नहीं मिल रही है। बार-बार बिजली कटने से घरेलू कामकाज बाधित हो रहे हैं। वहीं बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बिजली की समस्या से दिनभर जूझना पड़ा, जिससे उनका पूरा दिन खराब हो गया। ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। कई गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.