कोडरमा, मार्च 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति दिनोंदिन बदत्तर होती जा रही है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता अनियमित और कटौती भरी बिजली आपूर्ति से जूझ रहे हैं। रविवार को भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।शहरी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि छुट्टी के दिन भी उन्हें राहत नहीं मिल पाई। बार-बार बिजली कटने से घरेलू कामकाज बाधित हुए, वहीं बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि संडे का आनंद लेने के बजाय उन्हें बिजली की समस्या से जूझना पड़ा, जिससे उनका पूरा दिन खराब हो गया।ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। कई गांवों में घंटों तक बिजली गुल रहने क...