बुलंदशहर, मार्च 6 -- बुलंदशहर। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। नए वित्त वर्ष में बिजली के दामों में होने वाले बदलाव को लेकर विभाग ने शिविर लगाने की योजना बनाई है। बिजली का नया टैरिफ लागू करने से पहले पावर कॉरपोरेशन अब जिले के उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेगा। आगामी 9 मार्च को होने वाली इस समीक्षा बैठक में मिले सुझावों के आधार पर ही नई दरों की रूपरेखा तय होगी। पश्चिमांचल प्रबंध निदेशक के मुताबिक केवल नई दरें बढ़ाना ही नहीं है। इस बार विभाग वर्ष 2024 और 2025 के बिजली टैरिफ की विस्तृत समीक्षा करेगा। इसमें देखा जाएगा कि पिछले दो वर्षों में खर्च और राजस्व का क्या संतुलन रहा और उपभोक्ताओं पर कितना भार पड़ा। इसी डेटा के आधार पर आगामी दरों का खाका खींचा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.