आदित्यपुर, अप्रैल 18 -- आदित्यपुर, संवाददाता। झारखंड में बिजली की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी और प्रीपेड मीटर लगाने का भाजपाइयों ने विरोध किया है। इसके विरुद्ध भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान के नेतृत्व में भाजपा ने शुक्रवार को आकाशवाणी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।संबोधित करते हुए जिला भाजपा के संगठन प्रभारी अभय सिंह ने कहा कि वर्ष-2024 के बाद वर्ष-2026 में बिजली की दरों में की गई बढ़ोतरी जनता के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली, तो आने वाले समय में कार्यालयों में तालाबंदी भी की जाएगी।इस दौरान वक्ताओं ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के ऊपर तार और खंभा बदलने के नाम पर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- लचर बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन वक्ताओं ने कहा कि विभाग ...