सीवान, अप्रैल 4 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण भीषण आग लग गई, जिसमें करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में कई किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। तेज हवा के कारण आग देखते ही देखते आसपास के खेतों में फैल गई और गेहूं की खड़ी फसल उसकी चपेट में आ गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस अगलगी में टुनटुन पांडेय, प्रियाशु ओझा और प्रवीण पांडेय समेत कई किसानों की गेहूं की फसल नष्ट हो गई। किसानों ने बताया कि कटनी से पहले फसल जल जाने से उनकी मेहनत और पूंजी दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.