बिजली की तारों के पास पतंगबाजी पर आगाह किया
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस करीब आने के साथ राजधानी में पतंगबाजी होने लगी है। बिजली की तारों के समीप मेटल कोटेड मांझे से पतंगबाजी खतरनाक हो सकती है। इसे लेकर बिजली कंपनियों बीएसईएस और टीपीडीडीएल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वह बिजली की तारों के पास ऐसे मांझो से पतंग न उड़ाएं। कंपनियों ने कहा है कि तारों के संपर्क में आते ही इनमें बिजली प्रवाहित होने लगती है। बिजली कंपनियों की तरफ से कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस पर पतंगबाजी के शौकीन बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफॉर्मरों और अन्य उपकरणों के आसपास पतंग न पड़ाएं। पतंग उड़ाने के लिए खासतौर से मेटल-युक्त मांझे का प्रयोग न करें। मेटैलिक मांझा न सिर्फ इलाके की बिजली गुल कर सकता है, बल्कि इससे पतंग उड़ाने वालों की जान को भी खतरा हो सकता है। नुक्कड़ नाटक एवं सोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.