रुडकी, मई 20 -- भगवानपुर, संवाददाता। घाड़ क्षेत्र में खेतों की सिंचाई करना छोटे किसानों के लिए मुसीबत बन हुई है। दिनभर में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज किसानों का सिर दर्द बन गया है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिनके पास अपना नलकूप नहीं है। जिन किसानों के पास नलकूप हैं वह किसानों से सिंचाई करने के बदले सौ से डेढ़ सौ रुपये प्रति घंटा वसूल रहे हैं। इस समय घाड़ क्षेत्र में करीब 35 हजार छोटे-बड़े किसान हैं। इनके पास 10 से 15 बीधे तक भूमि है, लेकिन अपने नलकूप नहीं है। मसाई कला, नागल पलुनी, इब्राहिमपुर मसाई, सिकरौडा, इनायतपुर, डालूवाला, इमलीखेड़ा, अकबरपुर कालसो समेत कई गांव के किसान मेघराज सिंह, रामपाल सिंह, सुरेश सैनी, विकास सैनी, ऋषिपाल कुमार आदि का कहना है कि उनके क्षेत्र में निजी ट्यूबवेल लगाने पर ढाई से तीन लाख का खर्च होते हैं। यह भी ...