बिजली की चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान तेज, हड़कंप
अररिया, मई 8 -- भरगामा, एक संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भरगामा की ओर से बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान कनीय विद्युत अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जांच टीम में सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार, मानव बल महेंद्र मेहता व उपेंद्र यादव उर्फ दारोगा शामिल थे। जांच के दौरान टीम ने रामपुर पंचायत अंतर्गत सुकेला मोड़ वार्ड संख्या सात निवासी एक उपभोक्ता के व्यावसायिक परिसर की जांच की गई। टीम ने पाया कि बिना वैध विद्युत संबंध के सीधे पोल से पीवीसी तार जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। छापेमारी दल ने चोरी में प्रयुक्त सर्विस तार को काटकर जब्त कर लिया। जांच में परिसर का कुल संयोजित भार 278 वॉट पाया गया। इस मामले में नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को 38 हजार 307 रुपये की आर्थिक क्षति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.