बक्सर, मार्च 10 -- नावानगर। बिजली कंपनी के जेई अवनीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने नावानगर थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में छापेमारी कर 9 लोगों को गलत तरीके से बिजली जलाते पकड़ा है। इसे लेकर जेई द्वारा सभी लोगों पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जेई ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के यहां पूर्व से बिजली बिल का बकाया है। जिसको लेकर उन सभी का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। बावजूद इसके सभी लोग टोका फंसा बिजली की चोरी कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलते ही एक टीम बना छापेमारी की गई। जिसमें नौ लोग गलत तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़े गए हैं। पकड़े गए सभी लोगों पर उनके परिसर भार के अनुसार जुर्माना लगाते हुए नावानगर में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.