बिहारशरीफ, अप्रैल 10 -- बिजली की चिंगारी से 16 कट्ठे में लगी गेहूं की फसल राख शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के नीमी गांव के खेत में आग लगने से गेहूँ और अरहर की फसल जलकर राख हो गई। किसान अशोक रविदास सहित अन्य किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि बिजली के तार टकराने के बाद निकली चिंगारी से तैयार फसल में आग लग गई। करीब 16 कट्ठे में लगी गेहूँ की फसल जलकर नष्ट हो गई। वहीं, नरेश मोची ने बताया कि खेत में काटकर रखी गई करीब 10 मन अरहर स्वाहा हो गयी। गांव के लोगों ने पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे हजारों रुपये मूल्य की फसल जलकर नष्ट हो जाती है। लेकिन, किसानों को समय पर सरकारी सहायता नहीं मिल पाती है। अंचलाधिकारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.