बिजली की चिंगारी से लगी आग से 50 बीघा क्षेत्र के पेड़-पौधे जलकर राख
इटावा औरैया, मई 20 -- चकरनगर। भरेह क्षेत्र के गांव चकरपुरा में बुधवार शाम बिजली की चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर करीब 50 बीघा क्षेत्र में खड़े पेड़-पौधे और झाड़ियां जलकर राख हो गईं। आग गांव की ओर बढ़ने लगी तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देर शाम खेतों की ओर अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और गांव की तरफ बढ़ने लगी। गांव के पास आग पहुंचती देख ग्रामीण सक्रिय हो गए। पास में लगे नलकूप को चालू कर पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं, कुछ युवकों ने सबमर्सिबल से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामीणों की सतर्कता से आग गांव तक नहीं पहुंच सकी। आग प्राथमिक स्कूल की बाउंड्री तक पहुंच गई और वहां काफी देर तक सुलगती रही। हालांकि यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.