लखीसराय, जून 5 -- लखीसराय, हिप्र। तेतरहट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव में गुरुवार को बिजली पोल में टोका लगाने के दौरान बिजली की चिंगारी से दूध निकाल रहे भैंस के भड़कने का विरोध करने पर वृद्ध के साथ गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान झिनौरा गांव निवासी स्व बानो यादव के 65 वर्षीय पुत्र उचित यादव के रूप में हुई। पीड़ित ने बताया कि वे अपने बथान में भैंस का दूध गाड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी बिजली की पोल पर टोका लग रहा था। बिजली पोल से निकली चिंगारी से उनका भैंस भड़क गया और सारा दूध गिर गया। जब उन्होंने इसकी शिकायत किया तो उनके साथ गाली गलौज और मारपीट किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...