मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के तिवारी टोला में शुक्रवार को बिजली की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। अगलगी में विपिन ठाकुर का करीब एक बीघे में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। थाने के मिनी दमकल व एनटीपीसी के दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेतरतीब लटके बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। इसके बाद आग लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.