दरभंगा, अप्रैल 7 -- बेनीपुर। बिजली तार से निकली चिंगारी से सोमवार को बेनीपुर प्रखंड के उफरदाहा गांव के किसान राजकुमार राय के ट्रैक्टर पर लदा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान ने बताया कि खेत से गेहूं की कटाई कर ट्रैक्टर से घर ला रहे थे। इसी दौरान बिजली तार से निकली चिंगारी गिरने पर फसल सहित ट्रैक्टर में आग लग गई। आग की भयावह स्थिति यह थी कि स्थानीय लोग बुझाने में असफल रहे। बेनीपुर से अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। इस अग्निकांड में लाखों की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.