बिजनौर, मार्च 17 -- नहटौर। हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से किसान का गन्ना जल गया। जिसमें किसान को लगभग 20 हज़ार का आर्थिक नुकसान हुआ है। सोमवार को ग्राम पपसरा निवासी जितेंद्र पुत्र जसराम सिंह के गन्ने के खेत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन में अचानक चिंगारी उठी। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों के शोर मचाने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। किसानों के अनुसार पीड़ित किसान को करीब 15 से 20 हजार का आर्थिक नुकसान हुआ। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि उक्त विद्युत लाइन के लिए खंबा लगवाने के लिए पहले भी कई बार शिकायत कर की जा चुकी है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.