बिजली की चिंगारी से गन्ने की फसल जलकर राख
मऊ, मई 25 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी घनश्याम राय के गन्ने के खेत में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब नौ मांडा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार खेत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार से निकली चिंगारी के कारण आग लगी। आग लगने के बाद आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन क्षेत्र में पानी और संसाधनों की कमी के कारण समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तेज गर्मी और सूखे खेत के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। यह भी पढ़ें- आग से गन्ना फसल राख, डूबी किसान की लागत घटना में किसान घनश्याम राय को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने तथा जर्जर विद्युत तारों की जांच कर आवश्यक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.