समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- अमर कुमार विद्यापतिनगर। थाना के शेरपुर गांव में शुक्रवार को आग लगने से करीब एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गया। बताया गया है कि राम जानकारी ठाकुरवाड़ी शेरपुर की जमीन में गेंहू की अच्छी फसल लगी थी। जिसके ऊपर से गई बिजली तार की चिंगारी निकलने से गेंहू की फसल में आग लग गई। हल्ला पर जुटे ग्रामीणों की तत्परता से बगल के पोखर से लोगो में जैसे तैसे पानी लाकर आग बुझाने में कामयाब हो गया। दमकल को सूचना देने के बाद भी दमकल समय से नहीं पहुंचने से लोगो ने आक्रोश जताया है। वही ग्रामीणों की तत्परता से खेतों में लगी अन्य गेंहू को जलने से बचाया जा सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.