अलीगढ़, अप्रैल 8 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव करीलिया में मंगलवार सुबह एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल में बिजली के तार से गिरी चिंगारी के कारण आग लग गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बावजूद लगभग तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव करीलिया निवासी किसान नाथूराम पुत्र कल्यान सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के खंभे से अचानक चिंगारी गिरने से आग लगने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक खेत से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं। तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीण तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर और पेड़ों की टहनियों के सहारे आग बुझाने के लिए खेत की ओर दौड़ पड़े। चारों ओर स...