मोतिहारी, मई 12 -- मेहसी। ताजपुर बारा गांव के निकट खेत में गिरे बिजली के तार से करंट लग जाने के कारण ताजपुर बारा गांव निवासी रमेश राय की 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी बुरी तरह घायल हो गयी। घायल शकुंतला देवी को लोगों ने मेहसी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया गांव के ही एक व्यक्ति ने खेत मे पानी पटवन के लिए बिजली से चलने वाले पम्प को खेत मे लगाकर छोड़ दिया था । उसका तार बिजली के पोल में लगे तार से जुड़ा हुआ था । तार का कुछ हिस्सा ज़मीन पर गिरा हुआ था। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन तार गिरने से महिला घायल, सिर में 18 टांका लगा महिला सुबह खेत के तरफ गयी तो तार में विधुत प्रवाहित होने के कारण चपेट में आ गयी । महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग पहंचे और उसका बचाव कियसा। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक अशोक कुमार ने ब...