बिजली की चपेट में आकर घायल हुए हसपुरा के युवक की मौत
औरंगाबाद, जून 4 -- हसपुरा थाना क्षेत्र के शिवा बिगहा गांव निवासी नन्हेश्वर यादव के 36 वर्षीय पुत्र सुभाष यादव की इलाज के दौरान गुरुवार को पटना में मौत हो गई। सुभाष की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
सुभाष यादव की मौत घटना के संबंध में बताया गया है कि सुभाष यादव राजस्थान के जयपुर में एक ठेकेदार के साथ काम करता था। करीब 12 दिन पूर्व काम के दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जयपुर में प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए 30 मई को पटना लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिवार की स्थिति मृतक के पिता छोटे किसान हैं। सुभाष घर का इकलौता पुत्र था और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उनकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.