अलीगढ़, जनवरी 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के भुजपुरा, बाबरी मंडी, मान सरोवर कॉलोनी समेत कई इलाकों में रविवार को बिजली की भारी किल्लत रही। कहीं सुबह से बिजली गुल रही और दोपहर में आपूर्ति बहाल हो सकी, तो कहीं उपभोक्ताओं को शाम तक अंधेरे में रहना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न होने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे व्यापारी और दुकानदारों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे। विद्युत उपकरण बंद रहने से ऑनलाइन कामकाज भी प्रभावित हुआ। कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ा, क्योंकि मोटर न चल पाने से टंकियां नहीं भर सकीं। स्थानीय लोगों ने बार-बार बिजलीघर और कंट्रोल रूम पर फोन कर स्थिति की जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन स्पष्ट समयसीमा न मिलने से नाराजगी बनी रही। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.