हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को बिजली की आंख-मिचौली मंगलवार को भी जारी रही। बार-बार बिजली गुल होने से जहां एक ओर लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित रहे। वहीं लोगों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह से ही शहर के तिकोनिया, आवास-विकास, रामपुर रोड और गौलापार जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। अचानक बिजली कटने से ऑनलाइन काम करने वाले युवाओं, व्यापारियों और गृहणियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...