बिजली की ऑनलाइन सुविधाएं 25 से 'सुविधा बिहार' एप पर
भागलपुर, मई 23 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। अब बिजली उपभोक्ताओं को 'सुविधा' नहीं 'सुविधा बिहार' नामक एप पर सुविधाएं मिलेंगी। इस बाबत भागलपुर के अधीक्षण अभियंता की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचना दी गई है। कहा गया है कि सुविधा बिहार नामक नया एप अत्याधुनिक बिलिंग सॉफ्टवेयर 25 मई से पूरी तरह काम करने लगेगा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, तीव्र और त्रुटिहीन सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से मौजूदा बिलिंग सॉफ्टवेयर को बदला जा रहा है। कहा गया है कि इस तकनीकी अपग्रेडेशन के फलस्वरूप उपभोक्ताओं से जुड़े डिजिटल माध्यमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली की ऑनलाइन सुविधाएं 25 से 'सुविधा बिहार' एप पर नया सॉफ्टवेयर लाइव होने के बाद पुराना सुविधा एप बंद हो जाएगा। उपभोक्ताओं को ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.