गंगापार, जून 19 -- एक तरफ रिकार्ड तोड़ भीषण गर्मी तो दूसरी ओर बिजली की बार-बार की आवाजाही ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। प्रदेश सरकार भले ग्रामीण क्षेत्र में चौबिस घंटे में 18 घंटे बिजली देनें की बात करती हो, लेकिन अगर देखा जाए तो 14 घंटे में बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। तहसील मेजा के लालतारा उपकेन्द्र से विभिन्न गांवों को जाने वाली बिजली अनियमित बनी हुई है। सिलौधी के धोबना बिहार बस्ती मेघनाथ मौर्या ने बताया कि लालतारा उपकेन्द्र के जई व कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, गांवों को पहुंचने वाली बिजली में अक्सर फाल्ट बना रहता है। दिन के समय कई बार बिजली आती है, चली जाती है। बार-बार के बिजली की आवाजाही से परेशान घर में रहने वाली महिलाएं गर्मी से बचने के लिए बच्चों के साथ पेड़ों की नीचे समय गुजारने को मजबूर हो गई हैं। उधर बिजौरा उपकेन्द्र ...