बिजली की आवाजाही से परेशान रहे लोग
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इटावा। बुधवार को शहर के अलग-अलग मोहल्ले में फाल्ट के कारण बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। हालांकि बुधवार को गर्मी और दिनों की तुलना में कुछ कम थी। आवास विकास फीडर से संबंधित क्षेत्र में दोपहर को चार बार ट्रिपिंग होने के चलते करीब 2 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इससे आधा दर्जन मोहल्ले प्रभावित हुए। इसी तरह लाइन पार में अशोक नगर और भरथना चौराहे क्षेत्र में फाल्ट के चलते दिन में करीब ढाई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। स्थिति यह रही की एक बार फाल्ट ठीक करने पर तत्काल दूसरे स्थान पर फाल्ट होता रहा। रामलीला रोड से संबंधित क्षेत्र में और सुंदरपुर से संबंधित एकता कॉलोनी और विकास कॉलोनी में भी मंगलवार की रात में फाल्ट के चलते 2 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इस बीच आवास विकास कॉलोनी में ट्रिपिंग ठीक करने के लिए अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.