गंगापार, सितम्बर 24 -- नवरात्र के समय पर जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों को कटौती मुक्त बिजली देने की बात कह रखी है, वहीं स्थानीय बिजली विभाग के इंजीनियर व कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं, जिससे चौबीस घंटे में लोगों को बारह घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। गोसौरा खुर्द के अरविन्द गुप्ता, मेजा खास के अधिवक्ता मनोज कुमा शुक्ल, अधिवक्ता अब्दुल हक अंसारी ने बताया कि मेजा खास की बिजली पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। मेजा उपकेन्द्र से मेजा तहसील में पहुंचने वाली बिजली बार-बार आती जाती है, जिससे जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं लोगों के काम काज पर बुरा असर पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.