बिजली की आंख-मिचौली से 20 हजार उपभोक्ता लो वोल्टेज से परेशान
हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के कोयलबाग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ता इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। लगातार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच रातें जागकर बितानी पड़ रही हैं। हालात यह हैं कि 24 घंटे में बमुश्किल 14 से 16 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सबसे अधिक दिक्कत अस्पताल रोड और पुलिस लाइन फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। कई मोहल्लों में वोल्टेज 90 से 150 वोल्ट तक ही पहुंच रहा है। ऐसे में कूलर, एसी, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। जहां कुछ समय के लिए वोल्टेज सामान्य होता भी है, वहां थोड़ी ही देर में फीडर ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो जाती है। शनिवार को सुबह करीब चार बजे ट्रांसमिशन लाइन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.