बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहे लोग
इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार की रात और शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। इससे लोग परेशान रहे। कृषि इंजीनियरिंग कालेज उपकेंद्र से जुड़े कई मोहल्लो में बिजली रात में आती जाती रही। इससे मोहल्ला जटपुरा, तिकोनिया, कृषि भवन आदि क्षेत्रों में बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। दोपहर में भी बार-बार बिजली गुल होने और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी।शनिवार को सुबह छह बजे से आठ बजे के बीच महज दो घंटे में 13 बार बिजली ट्रिप हुई। लगातार बिजली के आने-जाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। घरेलू उपकरण भी सही तरीके से संचालित नहीं हो सके। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे एक बार फिर बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बराही टोला में ओवरलोडिंग के चलते केबल में फाल्ट आ गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.