सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- सीतामढ़ी। जिले में गर्मी बढ़ते ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। विभाग भले ही मांग के अनुरूप बिजली मिलने का दावा कर रहा हो, लेकिन हकीकत यह है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता घंटों बिजली गुल रहने से जूझ रहे हैं। दिन में मेंटेनेंस के नाम पर कटौती और रात में फॉल्ट के कारण बार-बार आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीतामढ़ी एवं पुपरी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में इस समय करीब 225 मेगावाट बिजली की आवश्यकता बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मांग के अनुरूप बिजली मिल भी रही है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। कई इलाकों में दिन में कई बार ट्रिपिंग और लंबे समय तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। बीते दिन रुन्नीसैदपुर समेत कुछ क्षेत्रों में...