बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान
औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। गर्मी के आगमन के साथ नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में उमस भरी भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। दिन भर में कई बार हो रही अघोषित कटौती से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार आपूर्ति बाधित होने से यह समस्या अब सिरदर्द बनती जा रही है। नगरवासी प्रो. सुनील बॉस, उदय सिंह, पिंटू सिंह, अवनीश सिंह, ओमप्रकाश सिंह और सुरेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह अनियमित हो गई है। लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि स्थानीय लोगों के अनुसार इसका असर स्कूली छात्रों की पढ़ाई पर भी पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.