बलिया, मई 16 -- बलिया। उमसभरी गर्मी बिजली की आंख मिचौली लोगों की बेचैनी बढ़ा रही है। स्थिति यह है कि शनिवार को जिला मुख्यालय पर पूरे दिन बिजली की आवाजाही होती रही। कायदे से कभी भी एक से डेढ़ घंटा बिजली नहीं रही। बिजली आने के साथ ही वोल्टेज इतना कम रहता है कि लोगों के घरों में लगे पंखा, कूलर और एसी शोपीस बने रहे। शहर के विशुनीपुर, सिविल लाइन से आपूर्ति होने वाले इलाकों में बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता त्रस्त रहे। सबसे आश्चर्य तो यह है कि विभाग की ओर से स्थापित कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के घंटों बाद तक विभाग का जिम्मेदार न तो फाल्ट ठीक कराने में रूचि ले रहा है और न ही मौके पर लाइनमैन को ही भेज रहे हैं। यह भी पढ़ें- विभाग को फाल्ट ढूढने में लग गए तीन दिन, आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारू गर्मी में लोड बढ़ने के साथ ही बार-बार ट्रिपिंग के स...