बिजली की आंख मिचौली ने दिनभर बढ़ाई दिक्कत
हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। मंगलवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार गुल हो रही बिजली से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। गर्मी की शुरुआत से ही बिजली का संकट बना हुआ है। लोड बढ़ने पर लगातार सप्लाई बंद हो रही है। मंगलवार को दस मिनट से एक घंटे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गुल होती रही। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में बिजली के उपकरण नहीं चलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से शहरवासी रातभर परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.