पाकुड़, अप्रैल 25 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर में पिछले कई दिनों से पेयजल का संकट गहराया हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों में त्राहि-त्राहि मची है। भीषण गर्मी के बीच बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, लेकिन नगर परिषद और बिजली विभाग के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। ​चांदपुर पंप हाउस में बिजली संकट मुख्य कारण है। नगर कार्यपालक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुख्य कारण चांदपुर पंप हाउस को मिलने वाली अनियमित बिजली आपूर्ति है। बताया जा रहा है कि जब तक पंप हाउस को निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिलेगी, तब तक शहर की टंकियों को भरना और जलापूर्ति सुचारू करना संभव नहीं है।इस संदर्भ में नगर परिषद के कार्यपालक ने बताया कि विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को समस्या से अवगत करा दिया गया है। चांदपुर...