चतरा, अप्रैल 26 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एक तो आग उगलती गर्मी उपर से बिजली की आंख मिचौनी शहरवासियों के लिये भारी परेशानी का सबब बन गया है। दिन भर सुरज की गर्मी से लोग परेशान रह रहे हैं, वहीं रात में बिजली नहीं मिलने से परेशानी को और बढ़ा दिया है। शहर को जितनी बिजली मिलनी चाहिए उतनी बिजली नहीं मिल रही है। दिन हो रात घंटों बिजली बाधित रह रही है। शहर को कम से कम 90 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान समय में 45 मेगावाट ही मिली मिल रही है। ऐसे में लोडसेडिंग कर विद्युत विभाग किसी तरह से काम चला रहा है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से चतरा बेहाल, बिजली और पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी कभी किसी प्रखंड का तो कभी किसी प्रखंड का बिजली काट कर दूसरे प्रखंडों में बिजली दे रहा है। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेश...