फतेहपुर, अप्रैल 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान बिजली की आंख मिचोली के कारण परेशानियां उठानी पड़ी। परीक्षार्थियों का कहना था कि लगातार होने वाली ट्रिपिंग के कारण परीक्षा देते समय पसीना-पसीना होते रहे। वहीं आने वाली फाल्ट को दुरुस्त करने के लिए विभागीय कर्मी भी दौड़ते रहे। भीषण गर्मी के साथ बिजली का लोड अचानक बढ़ने के कारण परीक्षार्थियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। परीक्षा केंद्रों वाले फीडरों में आने वाली फाल्ट के कारण पेपर हल करने के दौरान परीक्षार्थी पसीना-पसीना होते रहे। परीक्षार्थी रामचंद्र निवासी प्रतापगढ़ ने बताया कि परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान करीब तीन बार ट्रिपिंग होने के कारण परेशानियां उठानी पड़ी। यह भी पढ़ें- UP Home Guard Exams: GK के सवालों ने चकराया सिर, भार...