बक्सर, जून 23 -- पेज पांच के लिए ----- डुमरांव, संवाद सूत्र। शहर में भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिन हो या रात, कई इलाके में बिजली बार-बार गुल हो रही है। स्थिति यह है कि कई बार डेढ़ से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की परेशानी अधिक बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बिजली कटौती के कारण घरों में लगे कूलर, पंखे और अन्य उपकरण बंद पड़े रहते हैं, जिससे गर्मी असहनीय हो गई है। वहीं बिजली नहीं रहने से छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं और पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा। बिजली विभाग के कर्मियों के अनुसार अत्यधिक लोड के कारण कई जगह फ्यूज खराब हो रहे हैं, जबकि कुछ इलाकों में केबल जलने की समस्या सा...