बिजली की आंखमिचौली से उपभोक्ता परेशान, बढ़ रहा आक्रोश
आरा, जून 7 -- कथराई फीडर -पावर कट और लो वोल्टेज ने खोली बिजली विभाग की व्यवस्था की पोल -पूरी रात गुल रहने के बाद दिन में भी जारी रही बिजली की आंख मिचौली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के चरपोखरी पावर सब स्टेशन के कथराई फीडर से जुड़े गांवों में भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता खासा परेशान हैं।
बिजली कटौती की समस्या शनिवार को पूरी रात गुल रहने के बाद रविवार को दिन में भी बिजली की आंख मिचौली जारी रही। लो वोल्टेज की समस्या से भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। यह समस्या आम हो गयी है। सबसे दु:खद पहलू यह है कि बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्या सुनने के लिए उपलब्ध नहीं मिलता है। चरपोखरी पावर सब स्टेशन में तैनात जेई सहित जगदीशपुर स्थित बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों को कॉल करने और व्हाट्सएप मैसेज करने को बाद भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.