बरेली, जनवरी 17 -- कड़ाके की पड़ रही सर्दी के बीच हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं को और अधिक परेशान कर रही है। शुक्रवार दोपहर से देर रात तक शहर के कई मोहल्लों में ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट के कारण बिजली की आंख मिचौली होने से उपभोक्ता परेशान हुए। उपभोक्ताओं का आरोप था कि बिजली निगम की हेल्पडेस्क पर शिकायत करने के लिए फोन कई-कई घंटे नहीं मिलता, मिलने पर कई बार उठता भी नहीं है। वहीं जेई, एसडीओ को फोन करने पर भी सही जानकारी नहीं दी गई। शुक्रवार को सबसे अधिक बिजली कटौती की शिकायत आजाद नगर, सिविल लाइंस, राजनगर, सेटेलाइट, कटरा चांद खा, मौर्या मंदिर, बालजती, नवादा शेखान, रोहली टोला, बाकरगंज, फुटा दरवाजा, गुलाब नगर, रानी साहब का फाटक, इज्जतनगर, हरुनगला, पवन विहार, सनराइज कॉलोनी, टीपी नगर, आशुतोष सिटी, सनसिटी, सीबीगंज, इज्जतनगर आदि क्षेत्रों में रही। उपभो...