मुंगेर, अप्रैल 22 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। गर्मी बढ़ते ही बरियारपुर में बिजली आपूर्ति चरमरा गयी है। दिन हो या रात, बिजली के बार-बार गुल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। खासकर शाम और रात में घंटों बिजली गायब रहती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोपहर में गर्मी और कड़ाके की धूप के बीच बिजली नहीं रहने से पंखा तक नहीं चल पाता। इससे घरों में रहना मुश्किल हो गया है। शाम में बिजली कटने से खाना बनाने में भी महिलाओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जिले में गर्मी बढ़ते ही चरमराने लगी बिजली की आपूर्ति रात में एक बार बिजली जाने के बाद घंटों नहीं आती। बिजली उपभोक्ता महेश मंडल, विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, नरेश सिंह और जीतेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों से लग...