पाकुड़, फरवरी 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विगत एक सप्ताह से बिजली की आंग-मिचौली फिर से शुरू हो गई है। अभी पूरी तरह गर्मी का मौसम आया भी नहीं है और बिजली की अनियमित आपूर्ति से विद्युत उपभोक्ताओं को यह चिंता सताने लगी है कि फरवरी महीने में ही यह हाल है तो अभी तो गर्मी का पूरा मौसम आना बांकि है। विगत एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति की आंख- मिचौली का आलम यह है कि बिजली आती तो है पर चले जाने बाद फिर कितने देर बाद आएगी, इसकी बाट विद्युत उपभोक्ता जोहते रहते हैं। दिन तो दिन विद्युत आपूर्ति अनियमित रहने का सिलसिला रात में भी जारी रहता है। सनद रहे कि विद्युत आपूर्ति की अनियमित व्यवस्था तब से शुरू हुई है जब मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं चल रही थीं। विगत एक सप्ताह से अनियमित विद्युत आपूर्ति का आलम यह है कि आधे घंटे की आपूर्ति के बाद बिजली नदारद। फिर दो-ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.