बिजली की अघोषित कटौती से गुस्साएं उक्रांद कार्यकर्ताओं ने यूपीसीएल दफ्तर पर हल्ला बोला
देहरादून, जुलाई 17 -- सेलाकुई। औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में लंबे समय से जारी अघोषित विद्युत कटौती और बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। दल के जिला अध्यक्ष (पछवादून) के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता शुक्रवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के सेलाकुई कार्यालय पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन-प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की इस गंभीर समस्या की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।
प्रदर्शन का कारण उक्रांद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पंवार ने कहा कि सेलाकुई एक प्रमुख औद्योगिक हब होने के साथ-साथ घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र भी है, इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के दिन-रात घंटों बिजली काटी जा रही है। इस अघोषित कटौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.